रायबरेली -ऊंचाहार मण्डल की कार्यसमिति की बैठक वेदान्त पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई।मुख्य अतिथि भाजपा नेता अतुल सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।भाजपा ही एक ऐसा दल है जिसमें बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है।
गांव,गरीब,किसान,नौजवान सबका विकास हो रहा है।बूथ पर और मजबूती से काम करने की जरूरत है। भाजपा हमेशा बूथ पर काम करने वाला दल है।सबका साथ सबका विकास के साथ भाजपा आगे बढ़ रही है।2017 में योगी सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश लगातार विकास के पथ पर चल रहा है।भ्रष्टाचार और अराजकता को प्रदेश से खत्म करने के लिए योगी सरकार काम कर रही हैं।श्री सिंह ने कहा कि मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों एवं नीतियों को जनता के बीच हम सबको बताना है।कांग्रेस,सपा,बसपा की तुष्टीकरण की नीति को जनता जान गई है,आने वाले 2022 के विधानसभा के चुनाव में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।कार्यक्रम को भाजपा नेता बृजेश सिंह व अभिलाष चन्द्र कौशल ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता डीएन पाठक,मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजकुमार तिवारी,कुंवर जितेंद्र सिंह,ओम प्रकाश साहू,डॉ राकेश यादव,राम लखन गुप्ता,गोलू साहू,सत्यम साहू,बिमलेन्द्र बाजपेई,पंकज तिवारी,पप्पू मिश्रा,अरविंद शर्मा,विकास सिंह,आजाद सिंह,राकेश पटेल,सुशीला सिंह आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे
रिपोर्ट @आशीष सिंह